लोहरदगा: लोहरदगा में जंगली हाथियों का कहर, घरों को तोड़ा, अनाज खाया, खेत-बागान किए तबाह, ग्रामीण दहशत में
लोहरदगा जिले क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात कुडू के रुद गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। रुद गांव निवासी मुन्ना सिंह के खेत में देवी मंडप के समीप बने घर का लोहे का दरवाजा तोड़कर हाथियों ने घर में रखा चार बोरा गेहूं चट कर दिया, वहीं खेत में लगी केले की फसल को भी भारी नुकस