गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी मे किसान पर हमला कर की लूट, किसान से ट्रैक्टर की किस्त के पैसे छीने
गुना जिले के केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत नानाखेड़ी मंडी में एक किसान पर चार लोगों ने हमला कर लूट की। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती किया गया है। किसान राजकुमार धाकड़ को 23,100 रुपए छीने गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।