मंदसौर: मंदसौर कलेक्टर के मार्गदर्शन में सालों बाद नूतन स्टेडियम का हो रहा कायाकल्प
मंदसौर का नूतन स्टेडियम वर्षों की उपेक्षा के बाद नए रूप में नजर आने लगा है। कलेक्टर अदिति गर्ग के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी टेरेजा मिंज, लोकेन्द्र डाबी और राहुल शर्मा की देखरेख में कार्य जारी है,स्टेडियम में क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल और स्केटिंग सुविधाएं उपलब्ध हैं,