रामपुर: रविवार को तोपखाने पर AMU ओल्ड बॉयस एसोसिएशन ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बैठक की
Rampur, Rampur | Apr 27, 2025 रविवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ओल्ड बॉयस एसोसिएशन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पहलगाम आतंकी हमले पर विरोध जताया गया। आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को एम यू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा गांधी समाधि पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा साथ ही जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।