रामपुर: थाना शहजादनगर के पास सड़क डिवाइडर से टकराकर पीलीभीत डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त, घटना में 6 सवारियां घायल, पुलिस जांच शुरू
Rampur, Rampur | Apr 27, 2025 थाना शहजादनगर के पास डिवाइडर से टकराकर पीलीभीत डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई घटना में 6 सवारियां घायल हुई है घायलों को इलाज के लिए जल अस्पताल ले जाया गया प्रथम उपचार देने के बाद सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। घटना रविवार की दोपहर 12:00 के बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस को घटना स्थल से रामपुर के नए रोडवेज पर रखवा दिया है पुलिस जांच में जुटी है।