बुलंदशहर: गुलावठी में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, नगरपालिका गेट के पास अचेत अवस्था में मिला, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
गुलावठी में बीती शनिवार रात करीब नौ बजे नगर पालिका के पास एक 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।गुलावठी पुलिस की पीआरवी को जानकारी मिली थी कि नगर पालिका गेट के पास एक व्यक्ति अचेतअवस्था में पड़ा है, जिसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।