रामनगर: लोधेश्वर महादेवा में सावन मेले की तैयारियां जोरों पर, रास्ते पर प्रकाश की व्यवस्था की जा रही
लोधेश्वर महादेवा में सावन मेले की तैयारियां जोरों पर है रास्ते पर प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। विद्युत विभाग के द्वारा ढीले तारों को कसा जा रहा है साथ ही विद्युत खम्भे पर पन्नी लपेटी जा रही है। ताकि दुर्घटना ना हो। प्रतिवर्ष सावन में लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।