शाजापुर: भूमिपूजन के बाद नगर पालिका ने शुरू किए निर्माण कार्य लगभग18 करोड़ रुपए की लागत से शहर में होंगे विकास कार्य
विधानसभा चुनाव के पहले करीब 18 करोड़ के निर्माण कार्यों का शहर में भूमिपूजन किया गया था, जिनके निर्माण कार्य की शुरूआत नगर पालिका द्वारा मंगलवार से कर दी गई है। इसके तहत हर वार्ड में एक-एक रोड सहित हाट मैदान में आने वाले व्यापारियों के लिए सुलभ शौचालय बनाया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।