शाजापुर: पुलिस ने ग्राम भंवरी से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
बेरछा थाना पुलिस ने ग्राम भंवरी से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मंगलवार शाम को बेरछा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भंवरी से जयराम नाम के व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़कर शराब जब्त की है और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।