शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई में 45 आवेदन प्राप्त हुए
शाजापुर, मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 45 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी ने की। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले व नेहा गंगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई में आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन दिये गये।