शाजापुर: अरंडिया जोड़ के समीप बाइक सवार दो व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हुए मिले परिजन शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
शाजापुर मंगलवार को अरंडिया जोड़ के समीप बाइक सवार दो व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े हुए मिले। परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार नारायण पिता शंकर निवासी फाजिलपुर और उसका साथी सोपाराम पिता खेताराम निवासी जालौर अरंडिया जोड़ के समीप घायल अवस्था में पड़े हुए मिले, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।