शाजापुर: पटवारी के साथ मारपीट के मामले को लेकर पटवारी संघ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
ग्राम बरवाल के पटवारी के साथ सीमांकन के दौरान मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले को लेकर पटवारियों में नाराजगी है। मंगलवार को पटवारी संघ ने पटवारी के साथ मारपीट करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर संयुक्त कलेक्टर सत्येंद्र सिंह को कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।