दरसल बुधवार रात 11 बजे खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़िया में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद में दो भाइयों पर करीब 20 लोगों ने हमला कर दिया। घटना में राजा और उसका भाई राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से खरगोन जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।