महसी: बरदहा बाजार में अचानक भरभरा कर गिरा मकान, लोग बाल-बाल बचे
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में बुधवार तड़के एक पुराना मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पीड़िता दुर्गा देवी ने बताया कि घटना के वक्त गर्मी अधिक होने के कारण तथा बिजली न होने पर हम सभी बाहर सोए हुए थे। इसलिए किसी को चोटें नहीं है। लेकिन घर में रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान करीब दो दशक पुराना बताया जा रहा है।