माखन नगर: माखननगर में 800 किलोलीटर एवं 150 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंकों के निर्माण का विधायक ने किया हुआ भूमिपूजन
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 15, 2026
नगर के विकास एवं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सोमवार को माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर शासन द्वारा स्वीकृत 6.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जल प्रदाय योजना के कार्यों का शुभारंभ किया गया।