मांडर: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने चामा में ग्रामीणों के साथ की बैठक
Mandar, Ranchi | Feb 25, 2024 चान्हो प्रखण्ड के चामा में ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने श्री तिर्की को जानकारी दी कि, बन्दर, नीलगाय, जंगली सूअर आदि का प्रकोप क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है और इसके कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है. इस सन्दर्भ में श्री तिर्की ने रेंजर से बात की और अगले 7 मार्च को वनकर्मियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक का निर्णय लिया गया।