मांडर: मांडर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में भतीजा व पिता-पुत्र हुए घायल, मामला दर्ज
Mandar, Ranchi | Feb 24, 2024 मांडर गांव में जमीनी विवाद में पिता-पुत्र व भतीजा को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। घायल पिता अभय मनोरंजन खलखो व पुत्र प्रवित खलखो तथा भतीजा अमरदीप खलखो को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में गांव के ही सकारी उराँव, सोमरा उरांव, चंचू उरांव, चढ़ा उरांव, रमेश उराँव, सोमरा उराँव मंगी उराईन व पूजा पौलुस उराँव सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।