रहटगांव: रहटगांव सहित जिलेभर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर हुआ.
रहटगांव सहित हरदा जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ, जिसमें 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, वित्तीय ठगी, मानसिक और शारीरिक शोषण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।