कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों की बैठक लेकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को बिना किसी बाधा के समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है तथा जिले को प्राप्त 82 लाख क्विंटल धान खरीदी लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाना है।