उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी की पुलिस ने बीबीगंज पुल के समीप वाहन से अंग्रेजी शराब जब्त किया
गजराजगंज ओपी की पुलिस लागतार शराब की खेप बरामद कर रही है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मारुति सुजकी कार से बीबीगंज पुल के समीप से 94.5 लीटर अग्रेजी शराब जब्त किया। शराब धंधेबाज की पहचान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की मानिकपुर निवासी धर्मेंद्र चौधरी के रूप में की गई। उदवंतनगर थाने में धंधेबाज के विरुद्ध शराब मामले का केस दर्ज किया गया।