उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र के एसएसटी चेक पोस्ट से पुलिस ने भारी मात्रा में अग्रेंजी शराब जब्त किया
भोजपुर में लगातार पुलिस द्वारा शराब की खेप पकड़ी जा रही है। गजराजगंज ओपी क्षेत्र से पुलिस ने वाहन चेकिंग के समय काले शीशे लगे बोलेरो से अंग्रेजी शराब जब्त किया। वाहन पे सवार दोनो धंधेबाज भागने में सफल रहे। तलासी के दौरान पुलिस ने बोलेरो से अलग अलग कार्टूनों में रखे 6912 बोतलों में 1244.16 लीटर अग्रेंजी शराब बरामद किया गया।