आंवला थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरा के रहने वाले युवक के साथ हुई ऑनलाइन ठगी। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।