बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर बेहरमी से पीट दिया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से कि है। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। घटना को अंजाम देकर दबंग मौके से फरार हो गए।