महोबा: नगर पालिका के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Sep 16, 2025 नैकाना निवासी 28 वर्षीय अजय यादव पुत्र वीर सिंह मंगलवार समय 1 बजे बाइक में सवार होकर बाजार कि ओर जा रहा था। तभी नगर पालिका के पास अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया है।