जखनिया: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी अटल बिहारी सिंह को गिरफ्तार किया गया, तमंचा और कारतूस बरामद
गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।आरोपी के पास से देशी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मामला बरेसर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक आरोपी अवैध असलहे के साथ सुतिहार अंडरपास के पास मौजूद है।