बदायूं: सिविल वार के सामने वकीलों के चेंबर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चार चैंबर जलकर हुए राख
Budaun, Budaun | Apr 21, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के सिविल वार के सामने शॉर्ट सर्किट से वकीलों के चेंबर में आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस व अग्निशमन टीम को सूचना दी। अग्निशमन की टीम ने बमुश्किल आग को बुझाया। लेकिन तब तक वकीलों के चार चैंबर जलकर राख हो गए।