लोहरदगा: भंडरा में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता किसान गंभीर रूप से घायल, रिम्स रांची रेफर
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें सब्जी बेचने जा रहे एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान गुमला जिला के अरको सेमर टोली निवासी बीफे उरांव पिता मंगरा उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीफे उरांव अपनी मेहनत से उपजाई गई सब्जियों को लेकर दोपहर करीब 12 बजे भंडरा के साप्ताहिक हाट मंगल बाजार