राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में गुदारा घाट के रहने वाली एक वृद्ध महिला गीता शर्मा (68) वर्ष की मृत्यु हो गई। परिजनों के मुताबिक मृत महिला को घर ले जाने के लिए करीब 2 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंच पाया। मजबूरन परिजनों ने मृत महिला को ठेले से अपने घर ले गए। मंगलवार को अपराह्न करीब 5 बजे इसकी जानकारी मिली है।