उमरेठ के कलमुंडी में चार साल के बालक ने रतनजोत के बीच खा लिए। रतनजोत के बीज खाने के बाद वह उल्टियां करने लगा। उसकी मांग शनिवार को चार बजे उसे अस्पताल लेकर आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छिंदवाडा रिफर कर दिया गया। बालक की मां रामवती बाई ने बताया कि वे लोग समीप के गांव कोहनिया में रहते है। खेत में काम करने के लिए कलमुंडी गए थे। बालक कुनाल अपनी बहन के साथ था।