धनवार: चलती कार का अचानक स्टेरिंग हुआ लॉक, बस से हुई टक्कर, बड़ा हादसा टला
खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर चितरडीह के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। यहां एक Kia Sonet कार ने पीछे से एक बस में जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।