राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत पंचायत समिति तारानगर में विशेष कार्यालय-सफ़ाई अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण का संदेश देतें हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी।