गोंडा: आम आदमी पार्टी ने प्रधान के भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Gonda, Gonda | Nov 7, 2025 पंडरी कृपाल ब्लॉक के ग्राम चिलबिला खत्तीपुर में प्रधान जगदंबा मौर्य और उनकी पत्नी सुनीता देवी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार 1 बजे नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने 20 साल से सड़क न बनने पर आक्रोश जताते हुए धरना-प्रदर्शन किया और जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। AAP ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।