सुसनेर: निपानिया जोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से 2 घायल, 1 आगर ज़िला अस्पताल रेफर
गुरुवार की दोपहर साढे 3 बजे के लगभग उज्जैन झालावाड नेशनल हाइवे पर स्थित निपानिया जोड़ एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमे बाइक सवार श्याम सिंह व गोपाल घायल हो गए। जिन्हें परिजनों के द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल में लाया गया यहां पर डॉ हर्षिता टटवाल के द्वारा प्राथमिक उपचार कर श्याम सिंह को आगर जिला अस्पताल रैफर किया गया।