मंझनपुर: बिसारा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को रौंदा, महिंद्रा फाइनेंस के कर्मी समेत चार लोग घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव के पास शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिंद्रा फाइनेंस कर्मचारी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।