अररिया: पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जिले में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया
Araria, Araria | Nov 16, 2024 जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान रविवार से शुरू होगा। अभियान की सफलता को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी की है। इसे लेकर शनिवार को जिले भर जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों को आयोजन किया गया। ताकि अभिभावकों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लक्षित बच्चों को दवा का सेवन कराया जा सके।