अररिया: महादेव चौक के समीप बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Nov 16, 2024 अररिया- पुर्णिया फोरलेन मार्ग महादेव चौक समीप बाइक के चपेट में आने से अररिया बस स्टैंड निवासी प्रदीप मल्लिक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिसका इलाज डॉ पंकज कुमार की देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक घायल को सिटी स्कैन करवाने की सलाह दी गयी है।