धनवार: कार और बस की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल
धनवार थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां लाल बाजार के पास एक कार और सवारी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे हुए इस हादसे में टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।