आठनेर: धनोरा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की नरवाई में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Athner, Betul | Apr 17, 2026 आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी किसान रमेश देशमुख के खेत में विधुत शार्ट सर्किट से गेहूं की नरवई में भीषण आग लग गई देखते देखते आग चारों ओर फैलने लगी और जिससे खेतों में पड़ा पशुओं का भूसा जल गया वहीं हरे पेड़ भी आग से झुलस गए वहां डायल 112 की सुचना पर आठनेर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया