ज्ञानपुर: शिखापुर तिराहे पर अनियंत्रित हुआ डीसीएम, बाल-बाल बचा चालक
गोपीगंज थाना क्षेत्र के शिखापुर तिराहे पर अनियंत्रित होकर डीसीएम का एक हिस्सा पलट गया। उसमें सवार चालक व ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित हैं। डीसीएम सुरियावां से होकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहा था कि अचानक छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में डीसीएम का एक हिस्सा पलट गया। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से डीसीएम को बाहर निकल गया है।