ज्ञानपुर: भदोही जिले में 17 फरवरी को पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 फरवरी को भदोही जिले में पहुंचेगी। जनपद के कई इलाकों से होते हुए यात्रा आगे प्रस्थान करेगी । बताया जाता है कि 17 फरवरी को ज्ञानपुर में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा । जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा यात्रा को लेकर तैयारियां की जा रही है