ज्ञानपुर: ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास ₹25 हजार के इनामी गौ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास से गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक ₹25 हजार के इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गौ तस्कर गोविंद सिंह बिहार राज्य का रहने वाला है। बताया जाता है कि इसी के पिकअप वाहन से गौ तस्करी की जा रही थी जिस मामले में यह फरार था।