Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

कटनी नगर: कटनी पुलिस का एक्शन: 116 बदमाशों से भरवाए डोजियर, अपराध छोड़ने की चेतावनी

Katni Nagar, Katni | Jun 6, 2026
कटनी पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए बड़ा अभियान चलाया। पुलिस ने 116 आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों को थानों में बुलाकर उनके डोजियर भरवाए और अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में बरही थाना सबसे आगे रहा, जहां 12 बदमाशों के डोजियर भरवाए गए

MORE NEWS

कुछ दिन पहले शुरू हुआ पुल एक रात की बारिश में हुआ ध्वस्त #dehradun #shorts #janawaz #firstrain

कुछ दिन पहले शुरू हुआ पुल एक रात की बारिश में हुआ ध्वस्त #dehradun #shorts #janawaz #firstrain

Katni Nagar, Katni | Jul 28, 2026

🔳शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर में अशासकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला सम्पन्न

🔳जिला शिक्षा अधिकारी ने नामांकन, मैपिंग, छात्रवृत्ति और अपार आईडी बनवाने के दिये निर्देश

🔳कटनी  — जिले में नामांकन, छात्र मैपिंग, छात्रवृत्ति एवं अपार आईडी बनाने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे की अध्‍यक्षता में अशासकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई।

          बैठक में जिला परियोजना समन्वयक, जिला आईटी समन्वयक तथा जिला नोडल छात्रवृत्ति अधिकारी ने विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

*तीन दिवस में लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

          जिला शिक्षा अधिकारी श्री पांडे ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे तीन दिवस के भीतर नामांकन, मैपिंग एवं छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि समयसीमा में कार्य पूर्ण कर विद्यार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

*आधार कैम्प के माध्यम से अपार अपार आईडी बनवायें*

          बैठक में 27 जुलाई से शुरू हुये आधार कैम्प की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन कैम्पों के माध्यम से विद्यार्थियों का आधार अपडेट कर छात्रवृत्ति अपार में वृद्धि की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें।

*शिक्षा अधिकारियों की रही उपस्थिति*

          बैठक में कटनी बीआरसी, कटनी बीईओ एवं शहर के संकुल प्राचार्य भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति साझा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर में अशासकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला सम्पन्न 🔳जिला शिक्षा अधिकारी ने नामांकन, मैपिंग, छात्रवृत्ति और अपार आईडी बनवाने के दिये निर्देश 🔳कटनी — जिले में नामांकन, छात्र मैपिंग, छात्रवृत्ति एवं अपार आईडी बनाने के उद्देश्य से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे की अध्‍यक्षता में अशासकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक, जिला आईटी समन्वयक तथा जिला नोडल छात्रवृत्ति अधिकारी ने विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। *तीन दिवस में लंबित कार्य पूर्ण करने के निर्देश* जिला शिक्षा अधिकारी श्री पांडे ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे तीन दिवस के भीतर नामांकन, मैपिंग एवं छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि समयसीमा में कार्य पूर्ण कर विद्यार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। *आधार कैम्प के माध्यम से अपार अपार आईडी बनवायें* बैठक में 27 जुलाई से शुरू हुये आधार कैम्प की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन कैम्पों के माध्यम से विद्यार्थियों का आधार अपडेट कर छात्रवृत्ति अपार में वृद्धि की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें। *शिक्षा अधिकारियों की रही उपस्थिति* बैठक में कटनी बीआरसी, कटनी बीईओ एवं शहर के संकुल प्राचार्य भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति साझा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन

🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कारगिल युद्ध के गौरवशाली इतिहास, भारतीय सेना के अदम्य साहस तथा वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्राओं को कारगिल युद्ध पर आधारित एक प्रेरक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक घटनाओं, भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, कठिन परिस्थितियों में लड़े गए संघर्ष तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के त्याग एवं बलिदान को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसे देखकर छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक प्रबल हुई। डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण भीम बर्मन के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस भारतीय सैनिकों के अद्वितीय साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे देशभक्ति, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम में  नागेंद्र यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम एवं बलिदान का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर योद्धाओं का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके अद्वितीय साहस और राष्ट्रप्रेम के कारण ही भारत ने विजय प्राप्त कर विश्व के समक्ष अपनी शक्ति और संकल्प का परिचय दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन 🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कारगिल युद्ध के गौरवशाली इतिहास, भारतीय सेना के अदम्य साहस तथा वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से परिचित कराना था। कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्राओं को कारगिल युद्ध पर आधारित एक प्रेरक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक घटनाओं, भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, कठिन परिस्थितियों में लड़े गए संघर्ष तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के त्याग एवं बलिदान को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसे देखकर छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक प्रबल हुई। डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण भीम बर्मन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस भारतीय सैनिकों के अद्वितीय साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे देशभक्ति, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम में नागेंद्र यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम एवं बलिदान का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर योद्धाओं का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके अद्वितीय साहस और राष्ट्रप्रेम के कारण ही भारत ने विजय प्राप्त कर विश्व के समक्ष अपनी शक्ति और संकल्प का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

🔳केंद्रीय विद्यालय झिंझरी में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

🔳कटनी - केंद्रीय विद्यालय झिंझरी में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को समिति के मनोनीत अध्यक्ष एवं एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवल किशोर पचौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मधुर स्वागत-गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।

*पिछली बैठक के कार्यों की समीक्षा*

बैठक के दौरान पिछली बैठक में निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर हुई कार्यवाही एवं उनके क्रियान्वयन का विस्तृत प्रतिवेदन शिक्षक श्री अमित कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। मनोनीत अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों ने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।

*शैक्षणिक गुणवत्ता एवं संसाधनों पर मंथन*

बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, भौतिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य विकासात्मक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचार अपनाने पर जोर दिया।

*नवीन भवन निर्माण और पुस्तकालय स्थापना पर चर्चा*

विद्यालय के नवीन भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए समृद्ध पुस्तकालय की स्थापना हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के संबंध में पुस्तकालयाध्यक्ष श्री अमित ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

*सदस्यों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव*

विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विद्यार्थियों के हित में कई रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. नवल किशोर पचौरी ने आश्वस्त किया कि सभी विकासात्मक कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ समयसीमा में पूर्ण किए जाएंगे।

बैठक का संचालन सुश्री मानिका विष्णोई द्वारा सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किया गया।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳केंद्रीय विद्यालय झिंझरी में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा 🔳कटनी - केंद्रीय विद्यालय झिंझरी में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को समिति के मनोनीत अध्यक्ष एवं एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवल किशोर पचौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मधुर स्वागत-गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया। *पिछली बैठक के कार्यों की समीक्षा* बैठक के दौरान पिछली बैठक में निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर हुई कार्यवाही एवं उनके क्रियान्वयन का विस्तृत प्रतिवेदन शिक्षक श्री अमित कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। मनोनीत अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों ने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए। *शैक्षणिक गुणवत्ता एवं संसाधनों पर मंथन* बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, भौतिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य विकासात्मक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचार अपनाने पर जोर दिया। *नवीन भवन निर्माण और पुस्तकालय स्थापना पर चर्चा* विद्यालय के नवीन भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए समृद्ध पुस्तकालय की स्थापना हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के संबंध में पुस्तकालयाध्यक्ष श्री अमित ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा की गई। *सदस्यों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव* विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विद्यार्थियों के हित में कई रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. नवल किशोर पचौरी ने आश्वस्त किया कि सभी विकासात्मक कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ समयसीमा में पूर्ण किए जाएंगे। बैठक का संचालन सुश्री मानिका विष्णोई द्वारा सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

🔳कटनी में “हरित भारत अभियान” का शुभारंभ, स्काउट-गाइड ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

🔳कटनी  - भारत स्काउट एवं गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं राज्य मुख्यालय मध्य प्रदेश के तत्वाधान में जिला स्तर पर “हरित भारत अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण, संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया। यह अभियान 25 जुलाई से 25 अगस्त 2026 तक जिले के समस्त विद्यालयों में संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट श्री सच्चिदानंद पांडे के मार्गदर्शन में पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर कटनी नगर के विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक स्काउट-गाइड कैडेट्स ने एक साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

*कार्यशाला में “मिशन लाइफ” पर चर्चा*

कार्यक्रम के दौरान आयोजित कार्यशाला में प्रधानमंत्री की संकल्पना “मिशन लाइफ” के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। स्काउट-गाइड छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और ऊर्जा बचत जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

*जिलेभर में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम*

अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में संचालित स्काउट-गाइड दल पौधारोपण के साथ-साथ पूर्व में लगाए गए पौधों के संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित करेंगे।

 जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे ने सभी स्काउट-गाइड यूनिट लीडर्स से अधिक से अधिक पौधारोपण करने एवं आमजन को पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आवाहन किया।

*बड़ी संख्या में अधिकारी व स्काउट-गाइड रहे उपस्थित*

कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री राजेश अग्रहरि, एडीपीसी श्री आवे जैन, प्राचार्य श्री अजय शंकर पांडे, श्री एल.के. गर्ग, सुश्री निर्मला बनर्जी, सुश्री सायरा बानो, श्रीमती स्वर्णलता जोसेफ, जिला सचिव श्री गणेश प्रसाद चौरिहा, जिला कोषाध्यक्ष श्री राजेश सराठे, श्री विमल त्रिपाठी, रिया कनौजिया, शुभांशु कुमार कोरी एवं शाहिद सहित बड़ी संख्या में रोवर-रेंजर्स एवं स्काउट-गाइड सदस्य उपस्थित रहे।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳कटनी में “हरित भारत अभियान” का शुभारंभ, स्काउट-गाइड ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प 🔳कटनी - भारत स्काउट एवं गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं राज्य मुख्यालय मध्य प्रदेश के तत्वाधान में जिला स्तर पर “हरित भारत अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण, संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया। यह अभियान 25 जुलाई से 25 अगस्त 2026 तक जिले के समस्त विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट श्री सच्चिदानंद पांडे के मार्गदर्शन में पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर कटनी नगर के विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक स्काउट-गाइड कैडेट्स ने एक साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। *कार्यशाला में “मिशन लाइफ” पर चर्चा* कार्यक्रम के दौरान आयोजित कार्यशाला में प्रधानमंत्री की संकल्पना “मिशन लाइफ” के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। स्काउट-गाइड छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और ऊर्जा बचत जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। *जिलेभर में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम* अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में संचालित स्काउट-गाइड दल पौधारोपण के साथ-साथ पूर्व में लगाए गए पौधों के संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे ने सभी स्काउट-गाइड यूनिट लीडर्स से अधिक से अधिक पौधारोपण करने एवं आमजन को पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आवाहन किया। *बड़ी संख्या में अधिकारी व स्काउट-गाइड रहे उपस्थित* कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री राजेश अग्रहरि, एडीपीसी श्री आवे जैन, प्राचार्य श्री अजय शंकर पांडे, श्री एल.के. गर्ग, सुश्री निर्मला बनर्जी, सुश्री सायरा बानो, श्रीमती स्वर्णलता जोसेफ, जिला सचिव श्री गणेश प्रसाद चौरिहा, जिला कोषाध्यक्ष श्री राजेश सराठे, श्री विमल त्रिपाठी, रिया कनौजिया, शुभांशु कुमार कोरी एवं शाहिद सहित बड़ी संख्या में रोवर-रेंजर्स एवं स्काउट-गाइड सदस्य उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

कटनी नगर: कटनी पुलिस का एक्शन: 116 बदमाशों से भरवाए डोजियर, अपराध छोड़ने की चेतावनी - Katni Nagar News