महाराजगंज: शेखपुर समोधा में संदिग्ध परिस्थितियों में घर नुमा बाड़े में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान
20 मई बुधवार की रात्रि 9:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाड़ा नुमा घर में आग लग गई। जिसमें रखा हुआ भूसा आदि जलकर खाक हो गयी ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से घर का ताला तोड़कर जानवरों को आग से बचा लिया गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया गया आग का विकराल रूप देखकर सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा सकी।