भरथना: लाखी अंदावा में घर के बाहर से भैंस खोले गए चोर,पीड़ित ने 2नामजद आरोपितों की शिकायत,पुलिस चोरों को नहीं कर सकी गिरफ्तार
लाखी अंदावा थाना बकेवर निवासी श्री कृष्ण 8मार्च की रात भैंस घर के बाहर प्रतिदिन की भाॅति बांधकर थोड़ी दूरी पर सो रहे थे।सुबह जब 4बजे आंख खुली तो भैंस ना देखकर इधर-उधर तलाश करने लगा,लेकिन कुछ पता नहीं चला।पीड़ित ने बताया कि भैंस चोरी से करीब ₹65हजार का नुकसान हुआ है।पीड़ित ने 2नामजद आरोपितों ने भैस चोरी करने पुलिस को तहरीर दी।लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।