खगड़िया: जिले में बूढ़ी गंडक और गंगा नदी उफान पर, निचले इलाकों में अलर्ट
जिले में मंगलवार सुबह बूढ़ी गंडक और गंगा नदी के जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालांकि कोसी और बागमती नदी के जलस्तर में कुछ कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन दोनों नदियां अब भी खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक ऊपर बह रही हैं। गंगा और बूढ़ी गंडक के बढ़ते जलस्तर से निचले क्षेत्रों में लगी फसलों के