उमरेठ: उमरेठ में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग, भाजपा सरकार का पुतला फूंका,महंगाई, पैट्रोल डीजल गैस की किल्लत का मुद्दा उठाया
उमरेठ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रदर्शन कर केंद और राज्य सरकार का पुतला फूंका। शनिवार को पांच बजे पुतला दहन किया गया। कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार को महंगाई, डीजल पैट्रोल, गैस की किल्लत के लिए जिम्मेदार ठहराया। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फार्म निरस्त होने पर भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग का पुतला दहन किया गया।