खिरकिया: खिड़कियां सहित आसपास के गांवों में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14 प्रकरण दर्ज।
कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सघन कार्रवाई की। सोमवार रात एवं मंगलवार सुबह की गई इस कार्रवाई में खिड़कियां क्षेत्र सहित आसपास के कई गांवों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त किया गया।