गोड्डा: विरामचक गांव में सरिया लदी जुगाड़ गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Apr 7, 2026 सोमवार की दोपहर बलबड्डा थाना क्षेत्र के विरामचक गाँव में सरिया लदे जुगाड़ गाड़ी पलटने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। मृतक का नाम अनिल यादव था जो कहलगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को बीती रात ही सदर अस्पताल भिजवाया गया था। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया