बिल्सी: वितरोई के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल बृजपाल सिंह ने बरेली के अस्पताल में तोड़ा दम
Bilsi, Budaun | Jul 30, 2026 मुजरिया थाना क्षेत्र के वितरोई के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल बृजपाल सिंह ने उपचार के दौरान बरेली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। बृजपाल सिंह बिल्सी थाना क्षेत्र के महलोली गांव के रहने वाले हैं। आज गुरुवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस ने जानकारी दी।