सतना जिले के थाना रामपुर बाघेलान क्षेत्र में मकान के विवाद को लेकर एक युवक की उसके सगे भाई ने अपने साले के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम तिवनी मे मकान के कब्जे को लेकर भाईयों मे विवाद हुआ था।